सिंगरौली: सांसद की अगुवाई में बस स्टैंड न्यायालय परिसर में चला सफाई अभियान, सांसद, विधायक ने झाड़ू लगाकर किया अभियान का नेतृत्व
आज सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के बस स्टैड, रैना बसेरा, काली मंदिर रोड तथा न्यायालय परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सांसद श्री मिश्रा के द्वारा झाड़ू लगाकर साफ़-सफाई अभियान में सहभागीता दी गई। साफ़-सफाई के उपरांत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।