सिंगरौली: प्रभारी मंत्री संपतिया उईके के नेतृत्व में सूर्या भवन विंध्यनगर में भाजपा प्रबंध समिति की हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले के प्रबंध समिति की बैठक जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के नेतृत्व में सूर्या भवन में सम्पन्न हुई। प्रबंध समिति की इस अति महत्वपूर्ण बैठक में संगठन तथा सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।