धमदाहा: मकुरजान में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजा इलाका
धमदाहा :- रामनवमी के पावन अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के मकुरजान में शुक्रवार को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।