बाबई: राजोन में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी धनीराम पिता महेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी विष्णु ने फरियादी से ग्राम राजोन में बाबई रोड पर गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।