बाबई: बिकौर में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी कल्लू पिता हजारीलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी हल्के ने फरियादी से ग्राम बिकोर में बाबई रोड पर गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।