बाबई: माखननगर में ग्रामीणों हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली विधायक हुए शामिल
जिले मे कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर 9अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा हैउसी क्रम मे गुरुवार को माखननगर मे ग्रामीणो द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया।जिसमे क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुए रैली माखननगर जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई।