*माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में जिला के सर्वांगीण विकास के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा।संचालित योजनाओं के पारदर्शी/गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल।
*अनिबंधित/अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के विरुद्ध कठोर कारवाई का निर्देश। जिलांतर्गत भू अतिक्रमण संबंधित मामलों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश।*
*संचालित योजना विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल*
आज दिनांक:02.06.26 को स्थानीय विकास भवन में श्री मिथिलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री सह माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बीस सूत्री अर्थात जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में जिला के समेकित/समावेशी विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।समीक्षा के क्रम में संचालित योजनाओं के पारदर्शी/गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन एवं योजना विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। बैठक के दौरान बीस सूत्री की विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई एवं निम्नांकित निर्देश दिए गए:
1. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में चापाकलो का मरम्मती कार्य प्रगति पर होने के संबंध में बताया गया।जानकारी दी गई की लगभग पांच सौ चापाकलो का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु ठोस कार्रवाई की जा रही है।कार्यपालक अभियंता,PHED को योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन/शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्येश्य से एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया है, ग्रुप में माननीय जनप्रतिनिधि भी रहे। प्राप्त शिकायतों के समाधान में लापरवाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
2. बैठक के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के संबंध में जानकारी दी गई।तदनुसार अनिबंधित/अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया है।इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन किया जा रहा है।
3. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद अंतर्गत काली मंदिर के समीप निर्मित जलमीनार अक्रियाशील है।परियोजना निदेशक,बुडको को उक्त वर्णित संरचना को अविलंब ठीक करने एवं तत्पश्चात इसको नगर परिषद को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है।
4. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भू अतिक्रमण के संदर्भ में नापी कराने के पश्चात यदि इसकी पुष्टि होती है तो तत्काल भू अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
5. विगत बैठक में तुलसियाही ग्राम अंतर्गत तिलावे नदी पर निर्मित पुल पर आवागमन पहुंच पथ नहीं के कारण बाधित होने के संबंध में जानकारी दी गई एवं संबंधित तकनीकी विभाग को इसके समाधान हेतु निर्देशित किया गया था,आज आयोजित बैठक में उक्त बिंदु के अनुपालन हेतु की गई कारवाई के संबंध में पहुंच पथ हेतु डीपीआर पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दी गई है।
6. माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिलांतर्गत सभी कार्यालयों को जिला के समेकित विकास हेतु समन्वित प्रयास का निर्देश दिया गया है।
7. बीस सूत्री की बैठक पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा संभावित बाढ़/सुखाड़ से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से आपदा जन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु अब तक की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
8. उन्होंने बताया की आपदा प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार तैयारी पूर्ण कर ली गई है।पूर्वी कोशी तटबंध,चंद्रयायन/पूर्वी कोशी तटबंध,कोपरिया/पूर्वी कोशी तटबंध,सुपौल एवं पश्चिमी कोशी तटबंध,निर्मली में अपरदन रोधी कार्य/बाढ़ सुरक्षात्मक व्यवस्था संबंधी कार्य प्राय: सभी कार्य प्रमंडलों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।सभी संबंधित तकनीकी विभागों को पुल से संबंधित वेंट(vent) के साफ सफाई का कार्य अविलंब पूर्ण करने एवं तत्संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
9. माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा आज आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन एवं से संबंधित प्रतिवेदन माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
आज आयोजित बैठक में माननीय विधायक,सहरसा श्री आई०पी०गुप्ता/माननीय विधायक,सिमरी बख्तियारपुर श्री संजय कुमार सिंह,पूर्व विधायक श्री गुंजेश्वर साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु/उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार/नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा,अन्य विभागों से संबंधित जिला स्तरीय तकनीकी/गैर तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।
16 views | Samastipur, Bihar | Jun 2, 2026