पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय के बाहर CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग का पोस्टर लगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग जेडीयू के तमाम नेता लगातार करते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव के बाद अब एक बार फिर से जदयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी गई है।