पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से रविवार की रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह 9:55 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि मालसलामी थाना अंतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर चोरी की दो बाइक बरामद किया गया है और इस मामले में दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।