मुरादाबाद: थाना नागफानी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के मामले में, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीओ सिटी को एक युवती ने प्रार्थना पत्र देते हुआ बताया कि, एक युवक ने प्रेम प्रसंग का बहाने शादी का झांसा देकर कही बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शादी करने को कहने पर युवक उसके जान से मारने की धमकी भी देता है,जहां सीओ के आदेश पर थाना नागफानी में दुष्कर्म करने और जान से मारने के मामले मे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।