मुरादाबाद: ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले, तीन शातिर चोरों को मुरादाबाद जीआरपी ने किया गिरफ्तार
ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को मुरादाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है, 3 शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार करते हुए ट्रेनों में यात्रियों के साथ हुई चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश किया है।जीआरपी की टीम ने शातिर चोर मुन्ताजिम पुत्र अता हुसैन को कपूर कंपनी पुल से गिरफ्तार किया है।