मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में,4 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी के भाई घर में घुस आए और पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित महिला ने बताया कि 2018 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद युवक महिला के पास पहुंचा और उसके सामने शादी प्रस्ताव रखा।