मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र में शादी हॉल बनाते समय दो मजदूर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए भर्ती
थाना मूंढापांडे इलाके के करनपुर गांव में शादी हॉल बनाते समय दो मजदूर अचानक दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ,आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी में बताया गया,अचानक लेंटर की पाड़ खुल गई और दोनो मजदूर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करना शुरू कर दी है।