गुन्नौर: कस्बा जुनावई के समीप सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी रामवीर सिंह सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक से कस्बा जुनावई गए थे। मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी करके किसी से बात कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में घायल बुजुर्ग को अलीगढ़ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान मौत।