कपासन: कपासन में प्रधान चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान, अपने ही पदाधिकारी ने PCC सचिव पर लगाए गंभीर आरोप
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति में प्रधान चुनाव से पहले कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। कांग्रेस से जुड़े युवा और नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश जाट धमाना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर PCC सचिव ललित बोरीवाल पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। उन्होंने प्रधान चुनाव प्रभारी हगामी लाल मेवाड़ा से मुला