आज दिनांक 06.08.2026 को "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना" अंतर्गत जिला प्रशासन, रोहतास एवं महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में जिले की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से 'संवाद-सह-सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया।
इस समारोह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां समाज एवं जिले का गौरव हैं। ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाशाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जिले के टॉपर छात्राएं एवं उनके अभिभावक, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS सुश्री विनीता कुमारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास उपस्थित रहे।
#IPRD
#TopperStudents
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 6, 2026