समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...
समस्तीपुर, 06 अगस्त 2026:
आज समस्तीपुर जिले के ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति समस्तीपुर, Unicef एवं WADS Foundation के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (Key Stakeholders) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ODF Sustainability (खुले में शौच मुक्त स्थिति की स्थायित्व), ODF Plus, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण, व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता की गुणवत्ता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), DRDA निदेशक, यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान ODF Sustainability, ODF Plus, खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने की रणनीति, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), व्यवहार परिवर्तन संचार (Behaviour Change Communication) तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ प्रदान करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT), वीडियो प्रस्तुति, तकनीकी सत्र एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित नवीन तकनीकों एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
अपने संबोधन में माननीय जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने एवं प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।
उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF Sustainability, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता सभी विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है।
यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय ने कहा कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा ODF Sustainability को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अन्वर द्वारा समस्तीपुर जिला मैं चल रहे अभियान एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई |
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे जिले में स्वच्छता एवं ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
#highlightsシ゚
District Administration, Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 6, 2026