काको: जहानाबाद पुलिस की कार्रवाई: जिले में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी ने किया सरेंडर
जहानाबाद पुलिस ने जिले में चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगर थाना ने एनडीपीएस एक्ट और शराब मामले में दो, घोसी थाना ने अपहरण मामले में एक तथा काको थाना ने चोरी और शराब पीने के दो मामलों में कार्रवाई की। वहीं पुलिस के लगातार दबिश के कारण एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया।