गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो ज़िला कार्यालय में मिलन समारोह का किया गया आयोजन
बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो ज़िला कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। सैकड़ो महिलाओं ने झामुमो के नीति एव कार्यशैली से प्रभावित होकर श्री सोनू के हाथों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की।विधायक ने संबोधित करते हुए कहे कि आप सब मां-बहन आज से झामुमो का परिवार है।