गिरिडीह: सिरसिया स्थित प्रखंड सभागार में गिरिडीह पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सिरसिया स्थित प्रखंड सभागार में रविवार को गिरिडीह पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार उपस्थित रहे। बताया गया कि नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की गई है।