गिरिडीह: निमियाघाट के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत, सदर अस्पताल में किया गया शव का पोस्टमार्टम
निमियाघाट के समीप एक बालू से भरे ट्रैक्टर के चपेट में आने से रविवार को एक बाइक चालक की मौत हो गई।बाद में इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।