गिरिडीह: ओल्ड डीसी ऑफिस परिसर के महासंघ भवन में हुई आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक,मांगों पर हुई चर्चा।
ओल्ड डीसी ऑफिस परिसर स्थित महासंघ भवन में झारखंड राज्य समाज का आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष देवंती देवी की अध्यक्षता में की गई। संचालन जिला सचिव अंशुलता स्वरूप के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बम शंकर शर्मा के साथ सभी परियोजना के भारी संख्या सेविका सहाइका मौजुद थे।