उज्जैन के महाकाल लोक के लिए 100 से अधिक मूर्तियों के रेखांकन की जिम्मेदारी ललित कला के विभागाध्यक्ष को मिली
Sadar, Varanasi | Nov 27, 2024 उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरिडोर में महाकाल लोक का निर्माण किया जा रहा है। इस महाकाल कॉरिडोर को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें 100 से अधिक मूर्तियों को रेखांकन की जिम्मेदारी वाराणसी के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष को दी गई है। जिसमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों एवं अष्ट भैरव सहित कई मूर्तियों को रेखांकन की जिम्मेदारी मिली है।