अस्सी में महाकुंभ को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने की बैठक
Sadar, Varanasi | Nov 27, 2024 अस्सी क्षेत्र स्थित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल काशी महानगर की ओर से रामानुज कोट मुमुक्ष भवन में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर बुधवार दोपहर एक बजे बैठक आयोजित किया गया। प्रयागराज में 12 वर्षों के बाद महाकुंभ पुनः लग रहा है। जिसको लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य ने कहा कि काशी महानगर की बैठक बुलाई गई है।