ITI करौंदी में कैंपस प्लेसमेंट में 17 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Sadar, Varanasi | Nov 27, 2024 राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी के कैंपस में कंपनी- टाटा मोटर्स पंतनगर उत्तराखंड, रिन्यू पावर जयपुर और फिएट रंजनगांव पुणे द्वारा बुधवार को 2 बजे कैंपस सेलेक्शन किया गया। जिसमें विभिन्न ट्रेडो के पास आउट लगभग 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के एचआर सूरज मिश्रा द्वारा इंटरव्यू लिया गया।