देेेवरिया: गौरीबाजार के खैरटिया में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
Deoria, Deoria | Oct 19, 2025 देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के धुरियापार टोले में रविवार सुबह 8 बजे के करीब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।