देेेवरिया: गौरीबाजार चीनी मिल के मजदूरों का संघर्ष, 11वें साल में भी जारी
Deoria, Deoria | Oct 19, 2025 गौरीबाजार चीनी मिल प्रांगण में रविवार दोपहर एक बजे के करीब मजदूरों की बैठक मजदूर नेता ऋषिकेश यादव की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मजदूर नेताओं ने कहा कि उनका संघर्ष अब 11 साल का हो चुका है,फिर भी बकाया धनराशि का भुगतान आज तक नहीं हुआ।प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद शासन-प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।