शनिवार को धनतेरस पडने से जहां दुकानदारों में कुछ भय था ।लेकिन धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की भीड़ ने कारोबार को गति दे दी।जहां धनतेरस में शनिवार की रात 11:00बजे तक बाजार में चहल-पहल देखी गई।लोग सोने चांदी से लेकर बर्तन और झाड़ू तक की जमकर खरीदारी करते देखे गए।जहां दुकानदारों ने सामान बेचने के लिए अपना अलग ही फंडा रखा।जिसमें डिस्काउंट और ऑफर साथ में दे रहे थे।