धनौरा: गजरौला के गांव कसेरुवा में चल रहा खनन का कारोबार, वीडियो वायरल होने पर अधिकारी मामले की जांच में जुटे
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कसेरुवा में मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण काफी परेशान है। मंगलवार को लगभग 4:00 बजे ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हैं।