निज़ामाबाद: 32 लाख रुपये की जमीन की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चकिया मोड़ से किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद की पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया और वही आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है पुलिस के अनुसार फरिहा निवासी शादाब आलम ने वर्ष 2025 में तहरीर देकर आरोप लगाया था ।