भागलपुर, 07 सितंबर 2026। भागलपुर जिला के प्रभारी सचिव श्री दीपक आनंद ने आज टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल परिसर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने भोजन, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता का स्वयं निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए की गई पशु चारा की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले के विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल परिसर स्थित राहत शिविर की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं से बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि राघोपुर (खरीक) क्षेत्र में संचालित राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया गया है। वहां भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। राघोपुर (खरीक) के राहत शिविरों में लगभग एक-एक हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है तथा भोजन की गुणवत्ता का भी स्वयं निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में चिकित्सा शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक राहत एवं सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
प्रभारी सचिव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की कि जिले में जहाँ-जहाँ राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, प्रभावित लोग वहाँ पहुँचकर उपलब्ध राहत एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
District Administration Patna
CMO Bihar
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 7, 2026