पटियाली: सिढपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज
कासगंज। सिढपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा अनन्या मिश्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।