कटिहार: हृदयगंज से साइबर क्राइम के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
रविवार की दोपहर 1:30 बजे सहायक थानाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर साइबर अपराध के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक लोगों का खाता खुलवाकर और एटीएम बनाकर अपने पास रखता था और इस एटीएम और पासबुक को युवक के द्वारा पटना भेजा जाता था। जहां साइबर अपराध से आने वाले पैसों को इन खातों में भेजा जाता था। गिरफ्तार युवक का नाम प्रथम कुमार है।