कटिहार: हरिगंज में 338 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद अधीक्षक ने दी जानकारी
रविवार के दोपहर 1 बजे उत्पाद अधीक्षक ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरिगंज में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन को लेकर एक टीम को वहां छापेमारी करने के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर विक्की कुमार के घर में छापेमारी की गई।