सतना के मुख्तियारगंज निवासी युवक राहुल तिवारी ने रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाइल चोरी किया था । GRP ने नामजद मामला कायम किया था लेकिन आरोपी राहुल फरार हो गया था । 2 साल से फरार आरोपी राहुल रेलवे स्टेशन मे घूम रहा था । सूचना मिलते ही GRP ने आरोपी राहुल को गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया है । GRP लिखापढ़ी के बाद पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।