कृषि उपज मंडी में व्यापारी ने तुलैया से की मारपीट, आक्रोशित तुलावटी संघ ने मंडी गेट पर किया प्रदर्शन
सतना कृषि उपज मंडी मे अनाज तौल में व्यापारी मनोज की धांधली पकड़ने पर तुलैया से मारपीट कर दी गई । तुलावटी और व्यापारी ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस की कारगर कार्रवाई न होने पर आक्रोशित तुलावटी संघ ने आज गुरुवार की दोपहर 1230 कामबंद कर नारेबाजी करते हुए मंडी गेट में प्रदर्शन करने लगे । पुलिस कार्रवाई करने की बात पर प्रदर्शन खत्म करा रही है ।