बढ़ैया टोला में लव मैरिज के 5वें दिन पति पत्नी को छोड़कर भाग गया, पीड़ित पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
कोलगवां के बढ़ैया टोला मे लव मैरिज करने के बाद पति प्रकाश मावसी पत्नी सामिया मवासी के साथ रहा था । शादी के 5वें दिन पति प्रकाश अचानक घर छोड़कर भाग गया । पता तलाश के बाद जब पति वापस नहीं आया तो पीड़ित पत्नी सामिया ने गुरुवार दोपहर 2 बजे कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है । बरौंधा निवासी पत्नी लव मैरिज के बाद पति प्रकाश के साथ बढ़ैया टोला मे रह रही थी ।