कुलपहाड़: अजनर थाना पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना अजनर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खिरियाकला नहर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए ग्राम थुरट निवासी शिवा बरार (21) को एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज।