पीरटांड: पथल घटिया में राशन नहीं मिलने से हंगामा, लाभुकों ने जनवितरण दुकान का घेराव कर दो माह का अनाज मांगा
चिरकी पंचायत के पथल घटिया गांव में बजरंग बली स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर दो माह का अनाज नही देने का आरोप गुरुवार को 2 बजे लगा है।इसे लेकर राशन कार्ड धारकों ने दुकान का घेराव किया।लगभग एक घंटे थी दर्जनों लाभुक एक साथ दुकान पहुंच गए और अनाज की मांग करने लगे।धीरे धीरे काफी संख्या में लोग जमा हो गए।