पीरटांड: कुलखी गांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दी, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुडको पंचायत के कुलखी गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।पुलिस के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुक्र की। मृतक युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव का निवासी बताया जा रहा है।