गैरसैण: कुनीगाड व खनसर क्षेत्र की सड़कें भूस्खलन से 5 दिनों से बंद, सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित
गैरसैंण विकासखंड के कुनीगाड, खनसर व रोहिडा क्षेत्रों में भूस्खलन व मलवे के कारण सड़कें बंद हैं। हजारों ग्रामीणों की आवाजाही बाधित, कृषि व पेयजल योजनाएं भी प्रभावित। लोक निर्माण विभाग की मशीनें भी रास्ता खोलने में नाकाम।