127 सड़क, नाला-नाली व पुल-पुलिया योजनाओं की निविदा जारी, सशक्त स्थायी समिति ने बताई प्राथमिकता...
बेतिया नगर निगम में नई सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद विकास कार्यों को गति देने की पहल शुरू हो गई है। समिति की पहल पर शहर में 127 सड़क, नाला-नाली एवं पुल-पुलिया निर्माण योजनाओं की निविदा जारी की गई है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं निगम पार्षद ई. सहमत अली ने कहा कि नगर निगम का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शहर की वास्तविक जरूरत आम लोगों को सड़क, जलनिकासी, रोशनी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समिति की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड में सड़क और नाला-नाली की समस्याओं का स्थायी समाधान करना, जरूरत वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाना तथा डोर-टू-डोर कचरा उठाव जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। ई. सहमत अली ने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल सौंदर्यीकरण की योजनाओं और तस्वीरों से शहर का विकास नहीं होता। विकास का वास्तविक आकलन इस बात से होना चाहिए कि लोगों को बेहतर सड़क, सुचारु जलनिकासी, पर्याप्त रोशनी और स्वच्छता की सुविधा मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि समिति सौंदर्यीकरण के खिलाफ नहीं है, लेकिन बुनियादी ढांचे को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। समिति का लक्ष्य ऐसा विकास करना है, जिसका सीधा लाभ बेतिया की जनता को मिले।
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD
Bettiah, West Champaran | Sep 7, 2026