शाजापुर: शाजापुर जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर ने की विधानसभावार वीडियो दृश्य दल की नियुक्ति
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना द्वारा विधानसभावार वीडियों दृश्य दल की नियुक्ति की गई है। सोमवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर जिले की तीन विधानसभा शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं। इसे लेकर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।