नोहर: नोहर में राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
नोहर में राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा नोहर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर विधायक निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पीसीसी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र चाचाण, पीसीसी सदस्य श्रवण तंवर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनवारीलाल सुथार, प्रदीप पुरोहित, मोहनलाल शर्मा, नियामत अली उपस्थित रहे।