फतेहाबाद के सारंगपुर रोड पर एक 80 वर्षीय वृद्ध ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 80 वर्षीय अमर सिंह निवासी राजपूत मोहल्ला फतेहाबाद की जानकारी पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।