टीकमगढ़: जुए के कर्ज से डरे युवक ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिले के हनुमान सागर इलाके में 38 वर्षीय सुपरत लोधी का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक पर जुए के पैसों को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।परिजनों के अनुसार करीब 2 लाख 70 हजार रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।