दमोह: राम मंदिर चंदा चोरी नीट पेपर लीक और किसानों के विभिन्न मुद्दो पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार शाम विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता, नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच, किसानों को खाद-बीज व बिजली उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।