कलान: पहरुआ बड़ा में ससुराल जनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पहरुआ बड़ा निवासी महिला सन्तोष कुमारी पत्नी राकेश कुमार ने थाने में आज दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसने अपनी लडकी संध्या देवी की शादी आज से डेढ वर्ष पूर्व ग्राम सैरैया थाना शमशाबाद जिला फरुर्खावाद के गिरन्द पुत्र चन्द्रपाल के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। जिसमे उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।