कलान: मजरा गहबरा में शिक्षा के मंदिर में भरा पानी, कैसे होगी पढ़ाई खंड विकास अधिकारी से लगाई मिट्टी डलवाने की गुहार
शाहजहांपुर जिले के विकास खंड मिर्जापुर की ग्राम पंचायत कुनिया नौआबाद के मजरा गहबरा में प्राथमिक विद्यालय में वर्षा अधिक होने के कारण विद्यालय के अंदर जल भराव हो गया है। जिसके कारण हैंडपंप नल के नीचे की जमीन भी धंस गई है। बच्चे पानी पीने को बहुत मुश्किल भरे रास्ते से गुजरते हैं।