कलान: मजरा सोहड़ मे बारिश के बाद गांव से बाहर Trends हुआ दुश्वार, पुलिया ना होने के कारण सड़क पानी से कटी
शाहजहांपुर: विकास खंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत हबीबुल्लापुर उर्फ अमृतापुर के मजरा सोहड़ के लोगों को बारिश होने के बाद गांव से निकलना दुश्वार हो जाता है। एक तरफ़ उबड़-खाबड़ गढ्ढों में कीचड़ है तो दूसरी तरफ पानी से सड़क ही कट गई।अब ग्रामवासी गांव से मोटरसाइकिल व पैदल भी नहीं निकल सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ये सड़क अभी हाल में ही मनरेगा से बनवाई गई थी